Create your Account
Welcome 2025: दुनिया के इस देश में हुआ सबसे पहले नए साल का आगाज, देखें रंगारंग आतिशबाजी
- Pradeep Sharma
- 31 Dec, 2024
Welcome 2025: 2024 के खत्म होते ही दुनिया भर में 2025 का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। हालांकि, नए साल का आगा
इंटरनेट डेस्क। Welcome 2025: 2024 के खत्म होते ही दुनिया भर में 2025 का स्वागत धूमधाम से किया जाएगा। हालांकि, नए साल का आगाज अलग-अलग देशों में विभिन्न समयों पर होता है दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर 3.30 बजे हुआ। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है। यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है। इसके बाद चैथम द्वीप न्यूजीलैंड के निवासी कुछ ही मिनटों में नए साल 2025 का स्वागत करेंगे।
Welcome 2025: भारत से पहले 41 देश कर लेंगे नववर्ष का स्वागत
विश्व भर में कुल 41 देश हैं जो भारत से पहले नए साल का स्वागत करते हैं, जैसे कि किरिबाती, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, रूस के कुछ हिस्से, म्यांमार, जापान और इंडोनेशिया । पूर्व में समोआ नए साल का स्वागत करने वाले अंतिम देशों में था, लेकिन 2011 में उसने अपना समय क्षेत्र बदलकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ तालमेल बैठाया, और अब यह जश्न मनाने वाले पहले देशों में आता है। नया साल सबसे अंत में दक्षिण प्रशांत में स्थित अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में मनाया जाता है।
Related Posts
More News:
- 1. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
- 2. Earthquake in Bageshwar बागेश्वर में महसूस हुए भूकंप के झटके, घर से निकल कर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता
- 3. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
- 4. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

