Create your Account
Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को अब चचेरी बहन ने दी ये नसीहत, गुरु की तो बात माननी...
- Pradeep Sharma
- 10 Sep, 2024
Vinesh Phogat: कांग्रेस में शामिल होने के बाद जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ रहीं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट के राजनीति में आने प
चंडीगढ़। Vinesh Phogat: कांग्रेस में शामिल होने के बाद जुलाना विधानसभा से चुनाव लड़ रहीं ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट के राजनीति में आने पर उनकी चचेरी बहन और बीजेपी नेता बबीता फोगाट की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। बबीता फोगाट ने कहा है कि राजनीति में आने का विनेश का फैसला निजी है।
Vinesh Phogat: उनकी चचेरी बहन ने कहा कि विनेश निजी जिंदगी में कुछ भी कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र है लेकिन, उसे कम से कम गुरु की बात माननी चाहिए थी। बता दें कि विनेश के गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट हैं, जो बबीता के पिता और विनेश के ताऊ हैं।
Vinesh Phogat: बबीता फोगाट ने कहा कि गुरु हमेशा अच्छी राह दिखाता है। एक गुरु कभी भी शिष्य को भटकता नहीं देख सकता है। विनेश ने राजनीति में आने का फैसला जल्दबाजी में लिया है। अगर वह कुश्ती खेलती तो 2028 में लॉस एंजिल्स ओलंपिक में गोल्ड मेडल पक्का था।
कांग्रेस पर आरोप. हुड्डा फोगाट परिवार में फूट डालने में कामयाब रहे
यहीं नहीं बबीता ने विनेश की राजनीतिक पारी का जिम्मेदार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को बताते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा फोगाट परिवार में फूट डालने में कामयाब रहे, जनता उनको सबक जरूर सिखाएगी। इन्होंने हमेशा परिवार तोड़ने का काम किया है।
Vinesh Phogat: बता दें कि हरियाणा विधान सभा चुनाव में बबीता फोगाट चरखी दादरी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर दावा ठोक रहीं थी, लेकिन भाजपा ने बबीता की जगह सुनील सांगवान को उम्मीदवार बनाया है। टिकट न मिलने के सवाल पर बबीता ने कहा कि भाजपा ने बेहतर फैसला लिया है। उन्हें टिकट न मिलने का कोई मलाल नहीं है। मैं अपने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ी हूं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: हाइड्रोपोनिक गांजा बेचते 2 युवक गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में पहली बार सामने आया मामला, बड़े नेट वर्क का अंदेशा
- 2. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- 3. Samrat Vikramaditya Mahanatya : काशी में बोले CM योगी : न्याय की नींव आज भी सम्राट विक्रमादित्य की नीतियों पर, सीएम डॉ. मोहन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की 'वैदिक घड़ी'
- 4. MP News : 4 मंजिला होटल भरभराकर गिरी, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

