Create your Account
Uttarakhand News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का किया शुभारंभ, महिलाओं ने बांधी राखी
Uttarakhand News : देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय परिसर में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ किया। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के सभी 95 विकासखंडों में किया गया। इस अवसर पर सीएम धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा रक्षाबंधन के लिए लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और उनकी प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। सीएम धामी ने सभी को रक्षाबंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और स्वयं सहायता समूहों के स्वरोजगार, हस्तशिल्प, और स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन समूहों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
Uttarakhand News : मातृशक्ति की मेहनत का सम्मान
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी मातृशक्ति ने अपनी मेहनत और लगन से साबित कर दिया है कि अगर उन्हें सही अवसर और संसाधन मिलें, तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि अपने परिवार, समाज और प्रदेश के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।” उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थापित आत्मनिर्भरता की मिसाल को उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक नई दिशा बताया।
Uttarakhand News : ‘लखपति दीदी’ बनकर रचा इतिहास
सीएम धामी ने बताया कि प्रदेश की 1 लाख 63 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में नया कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है। इसके तहत 49 ग्रोथ सेंटर स्थापित किए गए हैं, जो इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सहायक हैं।”
Uttarakhand News : स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवर्धन
मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और नवाचार ने उत्तराखंड की महिलाओं को नई पहचान दी है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी, बल्कि स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. MS Dhoni Batting in the Nets: क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ उतरेंगे महेंद्र सिंह धोनी! नेट्स में बैटिंग करते नजर आए
- 2. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 3. CG News : दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत का निधन
- 4. Green Asha Cross Straight Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया भारतीय टैंकर ‘ग्रीन आशा’, खाड़ी तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला 9वां जहाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

