Create your Account
UP News : चालक हैडफोन लगाकर चला रहा था ट्रैक्टर, ट्रेन से टकराई, हुई मौत...
- Rohit banchhor
- 20 Jul, 2024
UP News : भदोही। उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के ऊंज थाना क्षेत्र के बसही रेलवे फाटक के पास आज शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।
UP News : भदोही। उत्तरप्रदेश के भदोही जिला के ऊंज थाना क्षेत्र के बसही रेलवे फाटक के पास आज शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जाता है कि प्रयागराज माधोसिंह रेलखंड पर प्रयागराज जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस ने एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे मिट्टी लादकर ले जा रहे चालक की मौत हो गई।
UP News : बता दें कि घटना के समय चालक ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि घटना के बाद ट्रैक्टर तीन किमी तक रेलवे ट्रैक पर घसीटता रहा, जिससे आग की लपटें निकल रही थीं। घटना के बाद शिवगंगा एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रही। गनीमत रही कि ट्रेन डिरेल नहीं हुई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
UP News : जानकारी के अनुसार बारी गांव निवासी रोहित 21 वर्ष दो भाइयों में छोटा था। वह ट्रैक्टर चलाकर आजीविका चलाता था। शनिवार की सुबह वह मिट्टी लादकर कहीं पहुंचाने जा रहे थे। इस बीच, प्रयागराज माधोसिंह रेलखंड पर बसही रेलवे फाटक के पास गेटमैन की लापरवाही के कारण फाटक नहीं गिर सका था। जिससे ट्रैक्टर जैसे ही रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, वैसे ही प्रयागराज जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस में उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
UP News : वहीं ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में विभाजित हो कर ट्रेन के साथ ट्रैक पर ही तीन किमी तक घिसटता रहा। जिससे उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक का शव चार टुकड़ों में बंट गया था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ट्रैक्टर की मिट्टी को रेलवे कर्मियों ने ट्रैक से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हटाया। बताया जा रहा है कि ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, नहीं तो अगर ट्रेन डिरेल होती तो कई लोगों की जानें जातीं।
Related Posts
More News:
- 1. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
- 2. CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
- 3. Share Market: वैश्विक राहत के बीच शेयर बाजार उछाल के साथ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार तेजी
- 4. Mahakaal Darshan: सोमवार को घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

