Create your Account
UK News: धराली आपदा प्रभावितों को को 5 लाख की सहायता देगी धामी सरकार, पुनर्वास के लिए समिति भी गठित
UK News: देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह ध्वस्त मकानों और मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के धराली, पौड़ी के सैंजी और बांकुड़ा गांव में आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत का ऐलान किया। प्रभावितों के पुनर्वास और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए सचिव राजस्व डॉ. सुरेंद्र नारायण की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें यूकाडा के सीईओ आशीष कुमार चौहान और अपर सचिव वित्त हिमांशु खुराना शामिल हैं। समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
UK News: मुआवजे का वितरण 2-3 दिनों में शुरू होगा, और नुकसान का सर्वेक्षण जारी है। धराली और हर्षिल में आपदा के पांचवें दिन बिजली बहाल कर दी गई। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए हैदराबाद से जीपीआर रडार लाया गया है, जो सर्च ऑपरेशन को तेज करेगा। सीएम ने कहा कि सरकार हर प्रभावित के साथ है और त्वरित राहत सुनिश्चित करेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Bengal Elections: अधीर रंजन चौधरी के प्रचार में हंगामा, कांग्रेस-TMC कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई
- 2. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
- 3. Green Asha Cross Straight Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया भारतीय टैंकर ‘ग्रीन आशा’, खाड़ी तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला 9वां जहाज
- 4. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

