Create your Account
Sawan 3rd Somwar 2024 : सावन का तीसरा सोमवार है बेहद शुभ, जानें शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय और पूजा विधि
- Rohit banchhor
- 04 Aug, 2024
Sawan 3rd Somwar 2024 : डेस्क न्यूज। 5 अगस्त 2024 को सावन का तीसरा सोमवार है।
Sawan 3rd Somwar 2024 : डेस्क न्यूज। 5 अगस्त 2024 को सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के सभी सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन लोग मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। इस बार सावन के तीसरे सोमवार को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन रवि योग समेत 3 शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा इस दिन शिव वास नंदी पर है, जो कि रुद्राभिषेक के लिए बहुत शुभ है। ऐसे में चलिए जानते हैं सावन के तीसरे सोमवार पर पूजा विधि और शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय...
Sawan 3rd Somwar 2024 : सावन के तीसरे सोमवार पर इस विधि से करें पूजा-
सावन के तीसरे सोमवार पर सुबह स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें। सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें। गंगाजल या दूध से शिवजी का अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव शम्भू को को चंदन, अक्षत, सफेद फूल, बेलपत्र, भांग की पत्तियां, शमी के पत्ते, धतूरा, भस्म और फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद शिव जी शहद, फल, मिठाई, शक्कर, धूप-दीप अर्पित करें। शिव चालीसा का पाठ और सोमवार व्रत कथा का पाठ करें। आखिर में शिवलिंग के समक्ष घी का दीपक जलाएं और भोलेनाथ की आरती करें।
Sawan 3rd Somwar 2024 : शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय-
सावन के तीसरे सोमवार पर आप अपने सामर्थ्य अनुसार अन्न का दान करें। इस दिन आप काला तिल, नमक, चावल आदि का दान कर सकते हैं। इससे भगवान प्रसन्न होकर आप पर कृपा बरसाएंगे।
Sawan 3rd Somwar 2024 : धन लाभ के लिए उपाय-
यदि आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो सावन के तीसरे सोमवार पर दूध में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन आगमन के स्रोत बनते हैं।
Sawan 3rd Somwar 2024 : सफलता के लिए उपाय-
मेहनत के बाद भी यदि आपको करियर में मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पा रही है तो इसके लिए आप सावन सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जल्द सफलता मिलती है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : थार की बैक गियर लगने से गाड़ी लुढ़का, दबने से दादी की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर
- 2. RCB vs CSK IPL 2026: चिन्नास्वामी में छक्कों चौकों की बारिश की संभावना, पाटीदार और ऋतुराज की होगी टक्कर, देखें मैच से जुड़ी सभी डिटेल्स
- 3. Raipur City Crime : सरकारी स्कूल में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला, सिर कुचलकर हत्या
- 4. अमेरिका ने ईरान युद्ध के लिए तैनात की 600 मील रेंज वाली सबसे घातक स्टील्थ मिसाइल क्रूज़ मिसाइल JASSM-ER
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

