Create your Account
Rajasthan News: राजस्थान के 100 किसान विदेश में सीखेंगे आधुनिक कृषि, बनाए जाएंगे 500 नए किसान संगठन
Rajasthan News: जयपुर: जयपुर में शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल की अध्यक्षता में पंत कृषि भवन में नाबार्ड, एनसीडीसी, नैफेड, एनडीडीबी, एफडीआरवीसी, एसएफएसी और संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में किसानों को सशक्त बनाने के लिए नई एफपीओ नीति पर चर्चा हुई।
Rajasthan News: राजन विशाल ने बताया कि राज्य में चरणबद्ध तरीके से 500 नए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) स्थापित किए जा रहे हैं। नई नीति में ‘एक जिला एक उत्पाद’ और ‘पंच गौरव’ को प्राथमिकता दी जाएगी। यह पहली बार है जब एफपीओ को कंपनी पेटेंट, सर्टिफिकेशन, लाइसेंस और मार्केटिंग सहायता प्रदान करने के लिए नीति बनाई गई है। सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है।
Rajasthan News: किसानों का विदेश भ्रमण: बजट घोषणा के तहत ‘नॉलेज एन्हांसमेंट प्रोग्राम’ के अंतर्गत 100 चयनित एफपीओ किसानों को नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक चार बैचों में नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और ब्राजील भेजा जाएगा। वहां वे उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण लेंगे। कार्यान्वयन एजेंसियों को 30 अगस्त तक चयनित किसानों की सूची राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। चयनित किसानों से तीन साल तक एफपीओ से जुड़े रहने और सीखी गई तकनीकों को साझा करने की प्रतिबद्धता ली जाएगी।
Rajasthan News: यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और उनकी क्षमता विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण से किसान आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर उत्पादन और आय में वृद्धि कर सकेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : गंदा काम करने में नाकाम हुआ तो मासूम की हत्या कर कुएं में फेंका, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
- 2. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, ASI एहसान खान को रिश्वत लेते रंगे किया गिरफ्तार
- 3. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
- 4. CG News : सुरक्षा बलों ने दो डंप किए ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

