Create your Account
Rahul Gandhi: लद्दाख में दिल्ली के बराबर जमीन हड़प ली, चीन को संभाल नहीं पाए मोदी, US में राहुल का पीएम पर बड़ा हमला
Rahul Gandhi: वाशिंगटन। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों विदेश यात्रा पर हैं। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान लद्दाख में चीन के द्वारा दिल्ली के बराबर की जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन से ठीक से नहीं निपट पा रहे हैं।
Rahul Gandhi: वाशिंगटन डीसी में नेशनल प्रेस क्लब में मंगलवार को बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा "चीनी सैनिकों ने लद्दाख में दिल्ली के बराबर जमीन पर कब्जा कर लिया है और मुझे लगता है कि यह एक आपदा है। मीडिया इसके बारे में लिखना पसंद नहीं करता। यदि किसी पड़ोसी ने उसके 4,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी।
Rahul Gandhi: राहुल ने कहा कि क्या कोई राष्ट्रपति यह कहकर बच पाएगा कि उसने इसे अच्छे से संभाला है। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि नरेंद्र मोदी ने चीन को बिल्कुल भी अच्छे से संभाला है। मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि चीनी सैनिक हमारे क्षेत्र में क्यों बैठे रहें। यह आपदा है। बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी पर लद्दाख में भारत-चीन सीमा की स्थिति पर विपक्ष से झूठ बोलने का आरोप लगाया था।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी
- 2. Kharmas 2026 : अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
- 3. Raipur City Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, प्रेम प्रसंग में युवक की बेरहमी से हत्या, जिंदा हालत में गड्ढे में दफनाया , युवती समेत 5 गिरफ्तार
- 4. Indian Railway Train: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने की बड़ी घोषणा, पढ़ें पूरी खबर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

