Create your Account
फर्ज़ी निकली सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति असद के तलाक की खबरें, रूस ने किया बड़ा खुलासा
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने तुर्की मीडिया की उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद की पत्नी अस्मा अल-असद ने रूस में तलाक के लिए अर्जी दी है और वह मॉस्को छोड़ना चाहती हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि इन रिपोर्ट्स का वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
तुर्की और अरब मीडिया में यह दावा किया गया था कि अस्मा मॉस्को में असंतुष्ट हैं और लंदन वापस लौटने की इच्छा रखती हैं। अस्मा का जन्म लंदन में हुआ था और वह ब्रिटिश-सीरियाई नागरिक हैं। 2000 में बशर अल-असद से शादी करने के बाद वह सीरिया चली गई थीं। सीरिया में विद्रोही गुटों द्वारा बशर अल-असद का तख्तापलट करने के बाद, वह अपने परिवार के साथ रूस में शरण ले आए थे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बशर अल-असद के भाई माहेर अल-असद को अभी तक रूस में शरण नहीं मिली है और उनका आवेदन अभी भी समीक्षा में है। बशर अल-असद का 24 साल का शासन दिसंबर में विद्रोहियों के हाथों समाप्त हो गया, जब हयात तहरीर अल-शाम (HTS) ने दमिश्क में प्रेसिडेंशियल पैलेस पर कब्जा कर लिया।
Related Posts
More News:
- 1. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
- 2. CG Crime : बुजुर्ग दंपती की हत्या का हुआ खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला हत्यारा
- 3. UP Accident : कानपुर में आंधी-तूफान का कहर : ऑटो पर गिरा बरगद, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक
- 4. Hormuz Strait: होर्मुज पार कर गया LPG टैंकर ग्रीन सान्वी, भारतीय झंडे वाला सातवां टैंकर, जानें कब तक पहुंचेगा भारत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

