Breaking News
Create your Account
CEO of Microsoft Satya Nadella: भारत दौरे पर आएंगे माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला, दिसंबर में एआई कॉन्फ्रेंस में होंगे शामिल
CEO of Microsoft Satya Nadella: मुंबई: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला दिसंबर में भारत दौरे पर आने वाले हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, वे दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु का दौरा करेंगे, जहां वे सरकारी अधिकारियों, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों और कंपनी के कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नडेला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कई अहम कॉन्फ्रेंसों को संबोधित करेंगे। हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक उनकी यात्रा को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
CEO of Microsoft Satya Nadella: यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच तकनीकी साझेदारी को नया आयाम मिल रहा है। भारत सरकार ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत स्वदेशी एप्स और सर्विसेज को बढ़ावा दे रही है, जिससे जोहो जैसी भारतीय कंपनियां वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उभर रही हैं।
CEO of Microsoft Satya Nadella: नडेला इससे पहले जनवरी 2025 में भी भारत आए थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर देश में AI क्षेत्र में 3 बिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। माना जा रहा है कि उनका यह दिसंबर दौरा उस विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और अहम कदम होगा। वहीं, गूगल और ओपनएआई जैसी कंपनियां भी भारत में तेजी से निवेश बढ़ा रही हैं। नडेला की यह यात्रा देश में AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी के विकास को नई दिशा दे सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. NDMA Emergency Alert Trial: ठीक 11 बज के 45 मिनट पर देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजने लगे सायरन,दुश्मन ने कर दिया हमला, जो जहां था वहीं ठहर गया
- 2. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 3. Share Market Closed: आज शेयर बाजार बंद, वैश्विक असर से पहले ही टूटा सेंसेक्स-निफ्टी, अगले तीन दिन नहीं होगा कारोबार, जानिए पूरा अपडेट
- 4. Bargi Dam Cruise Accident : क्रूज हादसे में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंचा, 22 लोगों को बचाया गया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

