Create your Account
Kal Somani RR : IPL 2026 से पहले हुई बड़ी डील, अमेरिकी बिजनेसमैन ने 15,300 करोड़ में खरीदी राजस्थान रॉयल्स
Kal Somani RR : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने एक बड़े निवेशक समूह के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को रिकॉर्ड 1.63 बिलियन डॉलर (लगभग 15,300 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है। यह आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी डील है।
Kal Somani RR : सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील
इस डील में काल सोमानी के साथ वॉलमार्ट फैमिली और हैम्प फैमिली जैसे बड़े निवेशकों का भी समर्थन है। इससे पहले गुजरात टाइटंस में टोरेंट ग्रुप ने 67% हिस्सेदारी करीब 5,025 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 7,500 करोड़ रुपये थी। राजस्थान रॉयल्स की यह डील उससे दोगुनी से भी ज्यादा है।
Kal Somani RR : 2026 सीजन के बाद लागू होगा सौदा
रिपोर्ट्स के अनुसार यह सौदा आईपीएल 2026 सीजन के बाद प्रभावी होगा। फिलहाल टीम की कमान ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन मनोज बदाले के पास है, जिनकी कंपनी इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास करीब 65% हिस्सेदारी है। रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और लैकलन मर्डोक भी टीम के मौजूदा निवेशकों में शामिल हैं।
Kal Somani RR : काल सोमानी कौन हैं?
काल सोमानी अमेरिका के एरिजोना राज्य के स्कॉट्सडेल शहर के रहने वाले हैं। वे टेक्नोलॉजी, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स टेक क्षेत्र में 15 साल से अधिक का अनुभव रखते हैं। खेलों में उनकी गहरी रुचि है और वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर भी हैं। उन्होंने TMRW Sports और TGL Golf League जैसे प्रोजेक्ट्स में भी शुरुआती निवेश किया है।
Kal Somani RR : राजस्थान रॉयल्स की मौजूदा स्थिति
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली चैंपियन टीम है और 2022 में फाइनल तक पहुंच चुकी है। वर्तमान में टीम की कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं और कोचिंग की जिम्मेदारी कुमार संगकारा के पास है। टीम का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है, जिससे उसकी ब्रांड वैल्यू भी बढ़ी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
- 2. MP News : नींद का झोंका बना मौत का कारण, खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 2 युवकों की मौत
- 3. GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
- 4. Rajasthan News : पड़ोसन की नाइटी चुराकर पहनकर किया ये काम, सीसीटीवी देखकर हिल गई पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

