Create your Account
JDU Candidate List: जदयू की दूसरी उम्मीदवार लिस्ट जारी, 44 को मिला टिकट, गोपाल मंडल का टिकट कटा, विभा देवी को नवादा से
JDU Candidate List: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने कुल 44 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। इस सूची में गोपालपुर के वर्तमान विधायक गोपाल मंडल का टिकट काट दिया गया है। सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन करने वाले मंडल की जगह बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया गया है। जदयू ने कुल 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें 13 महिलाएं शामिल हैं। जातिगत आधार पर पिछड़े वर्ग से 37, अतिपिछड़े से 22, सामान्य से 22, अनुसूचित जाति से 15, अल्पसंख्यक से 4 और अनुसूचित जनजाति से 1 प्रत्याशी हैं। समाजवार सबसे अधिक कुशवाहा समाज को 13, कुर्मी को 12, राजपूत को 10, भूमिहार को 9, यादव व धानुक को 8 टिकट मिले हैं।
JDU Candidate List: सूची में मंत्री विजेंद्र यादव, लेशी सिंह, शीला मंडल, कलाधर मंडल, सुमित सिंह जैसे दिग्गज शामिल हैं। राजद छोड़कर जदयू में आए चेतन आनंद को नबीनगर से और विभा देवी को नवादा से टिकट दिया गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के हिस्से में आने वाली कदवा सीट पर जदयू ने पूर्व सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी उतारे हैं। निर्दलीय सुमित सिंह को चकाई से मौका मिला है।
JDU Candidate List: यह सूची एनडीए गठबंधन की रणनीति को मजबूत करेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह चयन सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया है। बिहार चुनाव में जदयू का यह कदम विपक्ष को चुनौती देगा।
JDU Candidate List: प्रत्याशियों की लिस्ट जारी
1 वाल्मीकिनगर-धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
2 सिकटा-समृद्ध वर्मा
3 नरकटिया-विशाल साह
4 केसरिया-शालिनी मिश्रा
5 शिवहर-श्वेता गुप्ता
6 सुरसंड-नागेन्द्र राऊत
7 रुन्नीसैदपुर-पंकज मिश्रा
8 हरलाखी-सुधांशु शेखर
9 बाबूबरही-मीना कामत
10 फुलपरास-शीला मंडल
11 लौकहा-सतीश साह
12 निर्मली-अनिरूद्ध प्रसाद यादव
13 पिपरा-राम विलास कामत
14 सुपौल-विजेन्द्र प्रसाद यादव
15 त्रिवेणीगंज (अ.जा.)-सोनम रानी सरदार
16 रानीगंज (अ.जा.)-अचमित ऋषिदेव
17 अररिया-शगुफ्ता अजीम
18 जोकीहाट-मंजर आलम
19 ठाकुरगंज-गोपाल अग्रवाल
20 अमौर-सबा जफर
21 रूपौली-कलाधर मंडल
22 धमदाहा-लेशी सिंह
23 कदवा-दुलालचंद्र गोश्वामी
24 मनिहारी (अ.ज.जा.)-शंभु सुमन
25 बरारी-विजय सिंह निषाद
26 गोपालपुर-बुलो मंडल
27 सुल्तानगंज-ललीत नारायण मंडल
28 कहलगांव-शुभानंद मुकेश
29 अमरपुर-जयंत राज
30 धोरैया (अ.जा.)-मनीष कुमार
31 बेलहर-मनोज यादव
32 चैनपुर-जमा खान
33 करगहर-बशिष्ठ सिंह
34 काराकाट-महाबली सिंह
35 नोखा-नागेन्द्र चन्द्रवंशी
36 कुर्था-पप्पु कुमार वर्मा
37 जहानाबाद-चंद्रेश्वर चन्द्रवंशी
38 घोसी-ऋतुराज कुमार
39 नबीनगर-चेतन आनंद
40 रफीगंज-प्रमोद कुमार सिंह
41 बेलागंज-मनोरमा देवी
42 नवादा-विभा देवी
43 झाझा-दामोदर रावत
44 चकाई-सुमित कुमार सिंह
Related Posts
More News:
- 1. LSG vs SRH IPL 2026: LSG के कप्तान पंत ने टॉस जीतकर पहले चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव, देखें
- 2. CG News : डुबान क्षेत्र के लिए जीवनदायिनी पहल, धमतरी में शुरू हुई “वॉटर एंबुलेंस सेवा, अब मिनटों में मिलेगा इलाज
- 3. GT vs RR IPL 2026: राजस्थान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, गुजरात के कप्तान गिल टीम से बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 4. CG News : 95% जली हालत में मिली अज्ञात युवती, गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

