Create your Account
IPS Rachita Juyal: आईपीएस रचिता जुयाल का वीआरएस स्वीकार, कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी है सेवा
IPS Rachita Juyal: नैनीताल: उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) आवेदन स्वीकार कर लिया गया है। रचिता ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। वह वर्तमान में सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं। अपने दस साल के करियर में रचिता ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, जिनमें राजभवन में राज्यपाल के एडीसी और इंटेलीजेंस ब्यूरो में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति शामिल हैं।
IPS Rachita Juyal: रचिता ने वीआरएस के लिए निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि निजी क्षेत्र में बेहतर अवसरों को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। उनके इस्तीफे की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय पूरी तरह व्यक्तिगत है। रचिता ने कहा कि वह भविष्य में भी उत्तराखंड के कल्याण से जुड़ी रहेंगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
- 2. UP News : कानपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला : तंत्र-क्रिया के लिए 7 साल की बेटी की बली देने को तैयार था पिता, मासूम की चीख ने बचाई जान
- 3. LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ 141 पर ऑलआउट, एनगिडी और नटराजन ने झटके 3-3 विकेट, दिल्ली के सामने 142 रनों का टारगेट
- 4. UP News : रील बनाने के चक्कर में नदी में लगाई छलांग, चार किशोर डूबे; 48 घंटे बाद बरामद हुए शव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

