Create your Account
IPL 2026 Captian List : आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों के कप्तान घोषित, 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट
IPL 2026 Captian List : नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से पहले सभी 10 टीमों ने अपने कप्तानों के नामों का ऐलान कर दिया है, जो इस बार अपनी-अपनी टीमों की कमान संभालेंगे।
IPL 2026 Captian List : राजस्थान रॉयल्स ने फिर युवा खिलाड़ी पर जताया भरोसा
आईपीएल के पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स ने इस बार भी युवा खिलाड़ी रियान पराग को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है। पिछले सीजन में भी पराग ने कुछ मुकाबलों में टीम का नेतृत्व किया था। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि उनकी अगुवाई में राजस्थान बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
IPL 2026 Captian List : आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन अपनी कप्तानी रजत पाटीदार को सौंपी है। पिछले सीजन में उनकी अगुवाई में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपना पहला खिताब जीतकर इतिहास रचा था। इसी प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
IPL 2026 Captian List : मुंबई और चेन्नई की कप्तानी में कोई बदलाव नहीं
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने कप्तानों को बरकरार रखा है। मुंबई इंडियंस की कमान इस बार भी हार्दिक पांड्या के हाथों में रहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे।
IPL 2026 Captian List : कुछ टीमों को अब भी पहली ट्रॉफी का इंतजार
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों को अब तक आईपीएल खिताब नहीं मिला है। पंजाब किंग्स इस सीजन श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल संभालेंगे। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी एक बार फिर ऋषभ पंत के पास होगी।
IPL 2026 Captian List : आईपीएल 2026 में सभी टीमों के कप्तान
मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या
चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़
कोलकाता नाइट राइडर्स – अजिंक्य रहाणे
सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस
राजस्थान रॉयल्स – रियान पराग
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – रजत पाटीदार
लखनऊ सुपर जायंट्स – ऋषभ पंत
पंजाब किंग्स – श्रेयस अय्यर
दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल
गुजरात टाइटंस – शुभमन गिल
IPL 2026 Captian List : इस तरह आईपीएल 2026 में कई अनुभवी और युवा कप्तान अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे, जिससे इस सीजन के मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: 10 अप्रैल को लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम ले सकती हैं राज्यसभा सदस्य की शपथ, उच्च सदन में बदल जाएगा सत्ता संतुलन
- 2. Kharmas 2026 : अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
- 3. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
- 4. Share Market: वैश्विक तनाव और विदेशी बिकवाली से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1300 अंक टूटा, जानें निफ़्टी का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

