Create your Account
Fanny Utagushimanindhe: डेब्यू में चमकी नाइजीरिया की 15 साल की ये महिला क्रिकेटर, 65 गेंदों में ठोक डाले नाबाद 111 रन
Fanny Utagushimanindhe: नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास में बहुत कम ऐसे मौके आते हैं, जब कोई युवा खिलाड़ी अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में दुनिया का ध्यान खींच ले। रवांडा की 15 साल की बल्लेबाज़ फैनी उटागुशिमानिंदे ने ऐसा ही कर दिखाया। उन्होंने नाइजीरिया में खेले गए महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में शानदार शतक लगाकर नया इतिहास रच दिया।
Fanny Utagushimanindhe: शतक से बनाया रिकॉर्ड
फैनी ने घाना के खिलाफ खेलते हुए 65 गेंदों में नाबाद 111 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए और पूरे मैच में गेंदबाज़ों पर पूरी तरह हावी रहीं। खास बात यह रही कि उन्होंने मात्र 15 साल 223 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की, जिससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गईं।
Fanny Utagushimanindhe: रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस शानदार पारी के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू मैच में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। साथ ही, सबसे कम उम्र में शतक का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया।
Fanny Utagushimanindhe: रवांडा की बड़ी जीत
फैनी की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत रवांडा ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में घाना की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 88 रन ही बना सकी। इस तरह रवांडा ने 122 रन से बड़ी जीत दर्ज की और फैनी की पारी इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत रही।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
- 2. IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25% कटा और मिला डिमेरिट पॉइंट, जानें वजह
- 3. UP: काशी से ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत, सीएम योगी ने बच्चों संग बिताया समय, बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के भी किए दर्शन
- 4. Delhi Liquor Scam Case: कल हाईकोर्ट में खुद पैरवी करेंगे अरविंद केजरीवाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

