Breaking News
Create your Account
Bihar: नालंदा के हरनौत में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज ढहा, छह मजदूर घायल
Bihar: नालंदा: नालंदा के हरनौत में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ, जब स्टेशन रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) अचानक ढह गया। इस घटना में छह मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब चार बजे आरपीएस कॉलेज के सामने आरओबी की कंक्रीट ढलाई चल रही थी। अचानक सपोर्ट सिस्टम और सेटिंग पाइप धंसने से पुल धड़ाम से गिर गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मलबे से मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साइट इंचार्ज अभिषेक ने बताया कि जैक स्लिप होने से यह हादसा हुआ।
Bihar: स्थानीय निवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए, आरोप लगाया कि पिलर का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं था। 66 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस 1332 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड और बाबा हंस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, पटना द्वारा किया जा रहा है। हरनौत थाना प्रभारी अमरदीप कुमार ने कहा कि घटना की जांच चल रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : पीएचई विभाग के वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
- 2. CG News : ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
- 3. UP News : लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, बंद कमरे में मिले शव
- 4. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

