Breaking News
Create your Account
Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर को लगा झटका, मतदान से एक दिन पहले मुंगेर प्रत्याशी संजय सिंह बीजेपी में हुए शामिल
Bihar Chunav 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुंगेर सीट पर सियासी भूचाल आ गया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह (संजय सिंह) ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। संजय ने बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय चौधरी के पक्ष में खुलकर समर्थन किया और मतदाताओं से उनके लिए वोट डालने की अपील की।
Bihar Chunav 2025: संजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर उन्हें पूरा भरोसा है और बिहार का विकास केवल एनडीए के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने इसे जन सुराज छोड़ने का फैसला “विकास के हित में” बताया। इस दल-बदल में मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वीडी शर्मा मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों की 19 विधानसभा सीटों के प्रभारी हैं और पिछले 40 दिनों से बिहार में एनडीए के लिए सक्रिय हैं।
Bihar Chunav 2025: संजय के एनडीए में शामिल होने से मुंगेर सीट पर पहले त्रिकोणीय मुकाबला बीजेपी, राजद और जन सुराज के बीच था, अब यह मुकाबला सीधे एनडीए बनाम महागठबंधन में बदल गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का दावा है कि संजय के हजारों वोट सीधे बीजेपी के खाते में जाएंगे।
Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर के लिए यह लगातार दूसरा झटका माना जा रहा है। इससे पहले दानापुर, ब्रह्मपुर, गोपालगंज और सीतामढ़ी से उनके चार उम्मीदवार नामांकन वापस ले चुके हैं। अब जन सुराज 243 में से केवल 238 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी नेताओं ने इसे “जन सुराज की हार की शुरुआत” करार दिया। मुंगेर में बुधवार देर रात तक जीत का जश्न और उत्साह देखा गया। 6 नवंबर को मतदान होना है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस उलटफेर का असर परिणामों पर कितना पड़ता है।
Related Posts
More News:
- 1. Munidih Coal Washery Accident : BCCL की मुनीडीह कोल वाशरी में बड़ा हादसा : कोयले की स्लरी में दबने से 4 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे
- 2. Phalodi Satta Baajaar Bhaav: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया किसकी बनेगी सरकार, दूसरे चरण की बंपर वोटिंग के बाद बदला भाव
- 3. Raipur City Crime : इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, नाईजीरियन सरगना समेत 2 गिरफ्तार
- 4. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

