Breaking News
Create your Account
Bihar Election Vote Counting Live: बांकीपुर से बीजेपी के नितिन नवीन 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे,बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं नितिन नवीन
Bihar Election Vote Counting Live: पटना। भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों के सुबह 11 बजे तक की मतगणना में , जेडी (यू) 83 सीटों पर आगे चल रही है, उसके बाद बीजेपी 80 और आरजेडी 33 सीटों पर आगे है। बांंकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरजेडी की रेखा कुमार से 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
लोजपा (रामविलास) 18 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है. हमस को 4, सीपीआई(एमएल) को 1,AIMIM को 2 और अन्य तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 6 सीटों पर बढ़त मिली है. अब तक कुल 230 सीटों के रुझान उपलब्ध हैं।

बिहार हमारा, अगला नंबर बंगाल का: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह-
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी बिहार में वापसी कर रही है और पश्चिम बंगाल में पार्टी सरकार बनाने की कतार में है। बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच, गिरिराज सिंह ने कहा, बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है।
उन्होंने आगे कहा, हम बंगाल भी जीतेंगे, वहां अराजकता की सरकार है। गिरीराज ने कहा, तेजस्वी यादव ने तो चुनाव आयोग से प्रमाणपत्र लिए बिना ही 18 तारीख तय कर दी थी। उन्हें रांची और आगरा से लौटा हुआ कहा जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरीराज यह अनुमान ऐसे वक्त में आया है, जब एनडीए बिहार चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CSK vs MI IPL 2026: चेपॉक में हाई-वोल्टेज मुकाबला, मुंबई ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग 11
- 2. MP News : राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य के स्थापना दिवस के संयुक्त समारोह में हुए शामिल
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर केंद्रित दो दिवसीय अखिल भारतीय सेमिनार का किया कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुभारंभ
- 4. RR vs DC IPL 2026: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 226 रन का टारगेट, रियान शतक के चुके; स्टार्क ने झटके तीन विकेट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

