Breaking News
Create your Account
Bihar Election Vote Counting Live: बांकीपुर से बीजेपी के नितिन नवीन निर्णायक जीत की ओर, बस ऐलान होना बाकी, बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं नितिन नवीन
- Rohit banchhor
- 14 Nov, 2025
मंत्री नितिन नवीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरजेडी की रेखा कुमार से 54 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
Bihar Election Vote Counting Live: पटना। भारतीय चुनाव आयोग के आधिकारिक पार्टी-वार रुझानों 1.30 बजे तक की मतगणना में , जेडी (यू) 81 सीटों पर आगे चल रही है, उसके बाद बीजेपी 91 और आरजेडी 27 सीटों पर आगे है। बांंकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के छत्तीसगढ़ प्रभारी व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आरजेडी की रेखा कुमार से 54 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
लोजपा (रामविलास) 18 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है. हमस को 4, सीपीआई(एमएल) को 1,AIMIM को 2 और अन्य तथा निर्दलीय उम्मीदवारों को 6 सीटों पर बढ़त मिली है. अब तक कुल 243 सीटों के रुझान उपलब्ध हैं।

बिहार हमारा, अगला नंबर बंगाल का: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह-
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बीजेपी बिहार में वापसी कर रही है और पश्चिम बंगाल में पार्टी सरकार बनाने की कतार में है। बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच, गिरिराज सिंह ने कहा, बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है।
उन्होंने आगे कहा, हम बंगाल भी जीतेंगे, वहां अराजकता की सरकार है। गिरीराज ने कहा, तेजस्वी यादव ने तो चुनाव आयोग से प्रमाणपत्र लिए बिना ही 18 तारीख तय कर दी थी। उन्हें रांची और आगरा से लौटा हुआ कहा जाएगा। केंद्रीय मंत्री गिरीराज यह अनुमान ऐसे वक्त में आया है, जब एनडीए बिहार चुनावों में भारी जीत की ओर बढ़ रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: सोमवार को करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
- 2. Shahdara AC Blast: एसी ब्लास्ट से भीषण आग, 9 लोगों की मौत, बिखरी पड़ी थी डेडबाडी,पहचान मुश्किल
- 3. UP Accident : एक झटके में उजड़ा परिवार, दूध से भरे टैंकर ने ली पति-पत्नी और मासूम की जान
- 4. Trains Cancelled : बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें 19 दिन कैंसिल : 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के रूट बदले गए, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

