Create your Account
Bihar Election: दरभंगा में पीएम मोदी को गाली देने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
Bihar Election: दरभंगा: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरभंगा पुलिस ने सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भोपुरा गांव निवासी रिजवी उर्फ राजा को हिरासत में लिया। यह घटना 27 अगस्त को हुई, जब विपक्ष की यात्रा के मंच से पीएम मोदी और उनकी स्वर्गीय माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।
Bihar Election: इस मामले में सिमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी ने कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद और अन्य के खिलाफ दरभंगा साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने इस घटना को देश का अपमान बताया। पुलिस ने बताया कि रिजवी से पूछताछ चल रही है और अन्य आरोपी सरफराज शेख की तलाश में छापेमारी जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। इस घटना ने जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: NCA कैंप के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन, इंटरनेशनल लेवल की मिलेगी ट्रेनिंग
- 2. CG News: नंद कुमार साय बोले- पांच बच्चे पैदा करें आदिवासी, जनगणना को लेकर वरिष्ठ नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल
- 3. UP Crime : कलयुगी बेटे ने उठाया का खौफनाक कदम, डांट से नाराज होकर पिता को सुलाई मौत की नींद
- 4. CG News : महुआ बीनने गया था ग्रामीण, दंतैल हाथी ने कुचलकर ली जान, इलाके में दहशत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

