Breaking News
Create your Account
Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की दिल्ली में अहम बैठक, सीट बंटवारे पर मंथन
Bihar: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में आज कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। इससे पहले 18 सितंबर को पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस की नवगठित चुनाव समिति ने पहली बैठक की, जिसमें प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी हाईकमान को अधिकृत किया गया। सूत्रों के मुताबिक, एक संभावित प्रत्याशी सूची दिल्ली भेजी गई है। कांग्रेस इस बार 75 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है, लेकिन राजद और अन्य सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है।
Bihar: 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर 19 जीत हासिल की थीं। इस बार पार्टी 27 जिताऊ सीटों की मांग कर रही है। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि सीट बंटवारे में सामाजिक समीकरण और जीत की संभावना का संतुलन जरूरी है। दूसरी ओर, वामदल 40 से कम सीटों पर नहीं मान रहे, जिनका 2020 में स्ट्राइक रेट शानदार रहा था। राजद ने पिछले चुनाव में 144 सीटों पर 75 जीत दर्ज की थी। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी 15-20 सीटों के साथ डिप्टी सीएम पद की मांग कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : अभियोजन विभाग खुद कटघरे में, कर्मचारी पूछे रहे सरकार का आदेश तो हमें क्यों नहीं मिल रही है शनिवार की छुट्टी...ये है विभाग की दलील!
- 2. Falta Assembly Repoll Date: फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से वोटिंग, 24 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
- 3. Barrier-Free Toll Plaza : टोल प्लाजा पर अब नहीं रुकेंगी गाड़ियां! देश में पहली बार यहाँ शुरू हुआ बैरियर-लेस फ्री फ्लो टोल सिस्टम
- 4. Phalodi Satta Baajaar Bhaav: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले फलोदी सट्टा बाजार ने बता दिया किसकी बनेगी सरकार, दूसरे चरण की बंपर वोटिंग के बाद बदला भाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

