Breaking News
Create your Account
Bihar Assembly Elections: बाहुबली अनंत सिंह के साथ उनके 80 समर्थक गिरफ्तार, दुलारचंद यादव की हत्या के बाद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन
- Pradeep Sharma
- 02 Nov, 2025
Bihar Assembly Elections: मोकामा। Dularchand Murder Case: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में 30 अक्टूबर को हुए दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को
Bihar Assembly Elections: मोकामा। Dularchand Murder Case: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में 30 अक्टूबर को हुए दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में पूर्व विधायक और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को बेड़ना गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Bihar Assembly Elections: पटना पुलिस के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि 30 अक्टूबर को चुनाव लड़ रहे दो प्रत्याशियों के गुटों में झड़प हो गई थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद 75 वर्षीय मृतक दुलारचंद यादव का शव बरामद किया गया। मृतक उसी बेड़ना गांव का रहने वाला था, जहां यह झड़प हुई थी।
Bihar Assembly Elections: एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि की कि साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह पाया गया कि यह मामला आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है। चूंकि यह सब प्रत्याशी अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, इसलिए वह इस मामले में मुख्य आरोपी हैं।
Bihar Assembly Elections: एसएसपी ने बताया कि अनंत सिंह को उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अनंत सिंह ने समर्पण (सरेंडर) नहीं किया है, बल्कि उन्हें गिरफ्तार किया गया है। तीनों को अब मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
Bihar Assembly Elections: अनंत सिंह से पहले 80 लोगों की गिरफ्तारी
पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि इस घटना को बहुत गंभीरता से लिया गया है और वे पिछले 48 घंटों से दिन-रात कैंप कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी से पहले ही, 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था।
Related Posts
More News:
- 1. ICICI बैंक में फूटा 1.38 करोड़ का घोटाला, गोल्ड लोन में असली की जगह नकली जेवर रखे, ग्राहकों के बनाये जाली हस्ताक्षर, पूर्व ब्रांच मैनेजर फरार
- 2. CG News : धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत प्रदेश में सुनाई गई पहली सजा, झाड़फूंक, चमत्कारी इलाज के दौरान युवती की हुई थी मौत, आरोपी महिला को उम्रकैद
- 3. Google Gemini में आया बड़ा अपडेट, अब चैट में ही बनेंगी PDF, Word और Excel फाइलें
- 4. Raipur City Crime : इंटरनेशनल ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, नाईजीरियन सरगना समेत 2 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

