Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CBI raids in Bhupesh Baghel's house: महादेव सट्‌टेबाजी घोटाला मामले में छत्तीसगढ़, भोपाल समेत देश में 60 जगहों पर सीबीआई का छापा, बड़े नेताओं और नौकरशाहों को दी गई थी प्रोटेक्शन मनी

CBI raids in Bhupesh Baghel's house: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित Mahadev Satta App घोटाला मामले में बुधवार सुबह CBI ने रायपुर सहित देश के कई हिस्सों में तलाशी की है।

CBI raids in Bhupesh Baghels house: महादेव सट्‌टेबाजी घोटाला मामले में छत्तीसगढ़, भोपाल समेत देश में 60 जगहों पर सीबीआई का छापा, बड़े नेताओं और नौकरशाहों को दी गई थी प्रोटेक्शन मनी
X

CBI raids in Bhupesh Baghel's house: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित Mahadev Satta App घोटाला मामले में बुधवार सुबह CBI ने रायपुर सहित देश के कई हिस्सों में तलाशी की है। रायपुर में CBI ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव समेत 7 पुलिस अफसरों और कई IAS अफसरों के ठिकानों पर राजधानी रायपुर, भिलाई और दुर्ग शहरों में छापा मारा है।

CBI raids in Bhupesh Baghel's house: ईडी ने पहले दावा किया था कि महादेव ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी ऐप में उसकी जांच से छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है। एप के दो मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल छत्तीसगढ़ से ही हैं। ईडी के अनुरोध पर इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर ऐप के दो मुख्य प्रमोटरों को दुबई में हिरासत में लिया गया है। ईडी के अनुसार, इस मामले में अपराध की अनुमानित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपए है।

READ MORE-CBI raids in Bhupesh Baghel's house: पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत कई IAS-IPS अफसरों के घर CBI का छापा, अतिरिक्त फ़ोर्स बुलाई गई, एएसपी अभिषेक माहेश्वरी का बंगला सील

CBI raids in Bhupesh Baghel's house: महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला मामले में राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुकिंग एप के प्रमुख पदाधिकारियों समेत इसमें शामिल संदिग्ध अन्य व्यक्तियों से जुड़े स्थान शामिल हैं। सीबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार जांच से पता चला है कि प्रमोटरों ने अपने अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के सुचारू और बिना किसी बाधा के चलाने के लिए कथित तौर पर लोक सेवकों को "प्रोटेक्शन मनी" के रूप में पर्याप्त मात्रा में भुगतान किया।


READ MORE-Mahadev Satta App के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को भारत लाने की प्रक्रिया तेज, कल दुबई पहुंचेगा अरबी और अंग्रेजी में तैयार किया गया डोजियर

CBI raids in Bhupesh Baghel's house: शुरुआत में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) रायपुर द्वारा दर्ज किए गए इस मामले को बाद में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और अन्य आरोपी व्यक्तियों की भूमिका की व्यापक जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया था। वहीं तलाशी के दौरान डिजिटल और डॉक्यूमेंटेड साक्ष्य पाए गए हैं, इन्हें जब्त कर लिया गया है और तलाशी जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire