Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Jeering against Donald Trump: NBA फाइनल्स में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, सरेआम हुई बेइज्जती, फैंस ने की हूटिंग

Jeering against Donald Trump: NBA फाइनल्स में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, सरेआम हुई बेइज्जती, फैंस ने की हूटिंग
X

Jeering against Donald Trump: नई दिल्ली: न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित NBA फाइनल्स के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी ने खेल से अधिक सुर्खियां बटोरीं। न्यूयॉर्क निक्स और सैन एंटोनियो स्पर्स के बीच खेले गए मुकाबले में ट्रंप के स्टेडियम पहुंचते ही माहौल चर्चा का विषय बन गया। राष्ट्रीय गान के दौरान जब उनकी तस्वीर बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई, तो दर्शकों के एक वर्ग ने जोरदार हूटिंग और विरोध प्रदर्शन किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रंप की सुरक्षा को लेकर स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व इंतजाम किए गए थे। प्रशंसकों को एयरपोर्ट जैसी कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा, जबकि बिना टिकट वालों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सुरक्षा कारणों से स्टेडियम के बाहर आयोजित होने वाली पारंपरिक वॉच पार्टी भी रद्द कर दी गई।

ट्रंप की मौजूदगी को लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आई। कुछ प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया, जबकि कई लोगों ने इसे खेल आयोजन के माहौल में अनावश्यक हस्तक्षेप बताया। स्टेडियम के बाहर भी कुछ प्रदर्शनकारी ट्रंप विरोधी पोस्टर लेकर पहुंचे। गौरतलब है कि न्यूयॉर्क निक्स करीब 27 वर्षों बाद अपने घरेलू मैदान पर NBA फाइनल्स का मैच खेल रही थी, जिससे यह मुकाबला पहले ही ऐतिहासिक माना जा रहा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire