Breaking News
:

Stock Market June 9: शेयर बाजार मजबूत रिकवरी, Sensex 394 अंक उछला, Nifty 23242 पर बंद

Stock Market June 9, Strong recovery, Sensex , Nifty

Stock Market June 9: नई दिल्ली/मुंबई। चालू सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार 9 जून को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारों ने जोरदार वापसी की। BSE Sensex में 394.50 अंकों की तेजी रही और यह 73,918.76 के स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market June 9: नई दिल्ली/मुंबई। चालू सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार 9 जून को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारों ने जोरदार वापसी की। BSE Sensex में 394.50 अंकों की तेजी रही और यह 73,918.76 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 119.10 अंक बढ़कर 23242.10 के लेवल पर बंद हुआ है।


Stock Market June 9: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, ICICI Bank, SBIN, Bajaj Finance और Trent के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ NTPC, Titan, Power Grid, Tech Mahindra और Bharti Airtel के शेयर टॉप लूजर्स रहे।


Stock Market June 9: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 1.40 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स भी करीब 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।


Stock Market June 9:ज्यादातर इंडेक्स में हरियाली


सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक में रही और यह 3.50 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी 1.50 फीसदी से ज्यादा उछल गए।


Stock Market June 9: निफ्टी ऑटो में करीब 1.35 फीसदी की तेजी देखी गई। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर इंडेक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। दूसरी तरफ निफ्टी IT और मीडिया इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।


Stock Market June 9: ईरान और इजरायल तनाव कम होने के अलावा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है। इसके साथ ही आज डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार दिखा। इन वजहों से बाजार ने आज रिकवरी दिखाई।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us