Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

TMC leader Jahangir Khan arrested: देश छोड़कर भागने से पहले टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार

TMC leader Jahangir Khan arrested: कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और फलता विधानसभा सीट से हालिया चुनाव में उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट गिरफ्तार कर लिया है।

TMC leader Jahangir Khan arrested: देश छोड़कर भागने से पहले टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार
X

TMC leader Jahangir Khan arrested: कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक और फलता विधानसभा सीट से हालिया चुनाव में उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वह कथित तौर पर देश छोड़कर नेपाल भागने की कोशिश में था। हालांकि, गिरफ्तारी किस स्थान से और कब की गई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। माना जा रहा है कि एसटीएफ जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा कर सकती है।

TMC leader Jahangir Khan arrested: पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हालिया विधानसभा चुनाव के बाद से जहांगीर खान फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, दंगा भड़काने सहित कई गंभीर आरोपों में कुल सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले की जांच भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है। एसटीएफ ने उसकी तलाश के लिए तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) का सहारा लिया। जांच के दौरान उसके एक करीबी सहयोगी के मोबाइल फोन की लोकेशन और गतिविधियों को ट्रैक किया गया, जिसके आधार पर पुलिस जहांगीर खान तक पहुंचने में सफल रही।

TMC leader Jahangir Khan arrested: बता दें कि, जहांगीर खान को पहले गिरफ्तारी से अंतरिम राहत मिली हुई थी। हालांकि, राहत की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत ने सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हुई थीं। राजनीतिक रूप से भी जहांगीर खान हाल के महीनों में चर्चा में रहा है। टीएमसी ने उसे फलता विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उसने चुनावी मैदान छोड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा, चुनाव के दौरान एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में भी वह सुर्खियों में आया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire