Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Gold Seizer from IndiGo Aircraft : टॉयलेट के स्पीकर में छिपा था करोड़ों का खजाना, दुबई से आई फ्लाइट में मिला 4.26 करोड़ रुपये का सोना

विमान के टॉयलेट में लगे स्पीकर बॉक्स के भीतर छिपाकर रखा गया करीब 4.26 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया।

Gold Seizer from IndiGo Aircraft : टॉयलेट के स्पीकर में छिपा था करोड़ों का खजाना, दुबई से आई फ्लाइट में मिला 4.26 करोड़ रुपये का सोना
X

Gold Seizer from IndiGo Aircraft : अहमदाबाद। दुबई से अहमदाबाद पहुंची एक विमान सेवा की फ्लाइट में कस्टम विभाग ने करोड़ों रुपये के सोने की बड़ी खेप बरामद कर तस्करी के एक संभावित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की ओर इशारा किया है। जांच के दौरान विमान के टॉयलेट में लगे स्पीकर बॉक्स के भीतर छिपाकर रखा गया करीब 4.26 करोड़ रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, दुबई से अहमदाबाद पहुंचे विमान की नियमित जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर विमान के आगे वाले टॉयलेट में लगे स्पीकर के अंदर काले प्लास्टिक टेप में लिपटे दो पैकेट मिले। इन्हें खोलने पर उसमें से 24 विदेशी मूल के सोने के बिस्कुट बरामद हुए।

विमान इंजीनियरों की सहायता से स्पीकर बॉक्स को खोलकर सोने को बाहर निकाला गया। जांच में बरामद सोना 999 शुद्धता (24 कैरेट) का पाया गया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 4 करोड़ 26 लाख 89 हजार 325 रुपये आंकी गई है।

कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, जिस तरीके से सोने को छिपाया गया था, उससे स्पष्ट है कि इसे अवैध रूप से भारत में लाने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि बरामदगी के बाद भी किसी व्यक्ति ने इस सोने पर दावा नहीं किया। ऐसे में इसे लावारिस मानते हुए कस्टम अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है, जो खाड़ी देशों से भारत में सोने की अवैध खेप पहुंचाने का काम करता है। फिलहाल एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सोना विमान में किसने छिपाया और इसे बाहर निकालने की जिम्मेदारी किसकी थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire