Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश- ‘घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग’, 14 जून को आयुष मंत्रालय का ऑनलाइन योग सत्र
MP News : भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जून को विशेष संदेश जारी किया। उन्होंने योग को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग ने पूरे विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है।
MP News : 14 जून को विशेष ऑनलाइन योग सत्र
मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सातवें काउंटडाउन के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा 14 जून को सुबह 6:30 बजे से 7:35 बजे तक विशेष ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़कर स्वस्थ, जागरूक और निरोग समाज का निर्माण करना है।
MP News : हर उम्र के लोगों से भागीदारी की अपील
डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों, विद्यार्थियों, शासकीय कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि वे इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
MP News : टोल-फ्री नंबर पर करें पंजीकरण
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए टोल-फ्री नंबर 18003157008 जारी किया गया है। इस पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है।
MP News : ‘घर-घर योग’ का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए हम सब मिलकर ‘घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वस्थ मध्य प्रदेश और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। साथ ही उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लक्ष्य को भी पूरा करने का आह्वान किया।
MP News : योग दिवस पर जोरदार तैयारी
CM मोहन यादव का यह संदेश योग को जन-जन तक पहुंचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: आंधी में पेड़ से गिरकर मौत भी प्राकृतिक आपदा, हाईकोर्ट ने पलटा राजस्व विभाग का आदेश, 4 लाख मुआवजा देने का आदेश
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 3. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 4. IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, सरकार ने बदले 5 अधिकारियों के प्रभार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

