Top
Begin typing your search above and press enter to search.

FSSAI Action Notice : खाने में कीड़े मिलने की शिकायतों पर FSSAI का बड़ा एक्शन, नेस्ले, फ्लिपकार्ट और KFC को भेजा नोटिस

FSSAI Action Notice : खाने में कीड़े मिलने की शिकायतों पर FSSAI का बड़ा एक्शन, नेस्ले, फ्लिपकार्ट और KFC को भेजा नोटिस
X

FSSAI Action Notice : नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही खाद्य सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया है। खाने के उत्पादों में कीड़े, लार्वा और अन्य गंदगी मिलने की शिकायतों के बाद FSSAI ने देश की कई बड़ी कंपनियों को नोटिस जारी किया है और उनसे विस्तृत जवाब मांगा है।

FSSAI Action Notice : नेस्ले को मैगी पैकेट में कीड़े मिलने पर नोटिस

सबसे प्रमुख मामले में नेस्ले कंपनी को मैगी पैकेट में कीड़े और लार्वा मिलने की शिकायतों के बाद नोटिस भेजा गया है। FSSAI ने कंपनी से संबंधित बैच की पूरी जानकारी, सप्लायर डिटेल्स और गुणवत्ता जांच रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों का पूरा ब्योरा भी मांगा गया है।

FSSAI Action Notice : फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट से खजूर मामले पर जवाब तलब

फ्लिपकार्ट और ओपन सीक्रेट को भी खजूर में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद नोटिस जारी किया गया है। उपभोक्ताओं ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि फ्लिपकार्ट मिनट्स से डिलीवर किए गए खजूर में खराबी पाई गई। FSSAI ने इस मामले में उत्पाद की गुणवत्ता, स्टोरेज और डिलीवरी प्रक्रिया की जांच रिपोर्ट मांगी है।

FSSAI Action Notice : KFC आउटलेट पर साफ-सफाई में गड़बड़ी

आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एक मॉल में संचालित KFC आउटलेट पर स्वच्छता मानकों के उल्लंघन को लेकर भी नोटिस जारी किया गया है। जांच में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और कीट नियंत्रण में गंभीर कमियां पाई गई हैं। FSSAI ने आउटलेट से कर्मचारियों की स्वच्छता और सुधारात्मक कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज भी मांगे हैं।

FSSAI Action Notice : उपभोक्ता शिकायतों पर बढ़ी सख्त निगरानी

FSSAI ने स्पष्ट किया है कि अब सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर आने वाली सभी खाद्य सुरक्षा शिकायतों की लगातार निगरानी की जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire