Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UP: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक ने की आबरू लूटने की कोशिश, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

UP: सिपाही भर्ती परीक्षा देने जा रही युवतियों से ऑटो चालक ने की आबरू लूटने की कोशिश, आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
X

UP: लखनऊ: राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिपाही भर्ती परीक्षा देने रायबरेली जा रहीं दो युवतियों को सोमवार तड़के ऑटो चालक ने आबरू लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी में युवतियों के साथ मारपीट की। चिल्लाने पर वह से गुजर रहे राहगीर मदद के लिए पहुंचे। जिसे देख आरोपों मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसके बाडद पुलिस को सुचना दी गई। आरोपी हसीब मूल रूप से हरदोई के कछौना का निवासी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर रात सुचना मिली की आरोपी पारा थाना क्षेत्र के मुन्नूखेड़ा के पास मौजूद है। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची आरोपी ने हमला कर दिया, मुठभेड़ में आरोपी को पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवतियां लखीमपुर खीरी से ट्रेन द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची थीं और वहां से आलमबाग बस अड्डे जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। आरोप है कि चालक ने शॉर्टकट का बहाना बनाकर उन्हें पारा क्षेत्र के डॉक्टरखेड़ा ले जाकर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर राहगीरों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने दोनों अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा दिलाने के लिए रायबरेली स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया। परीक्षा समाप्त होने के बाद युवतियों ने पारा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने चारबाग, आलमबाग, मानकनगर और पारा क्षेत्र के करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। देर रात मुन्नूखेड़ा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने एक पुराने दुष्कर्म मामले में जेल जा चुके होने की भी जानकारी दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire