Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Director Bharathiraja passes away: नहीं रहे तमिल निर्देशक भारतीराजा, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार, पद्म श्री समेत जीते थे 6 राष्ट्रीय फिल्म आवार्ड

Director Bharathiraja passes away: नहीं रहे तमिल निर्देशक भारतीराजा, लम्बे समय से चल रहे थे बीमार, पद्म श्री समेत जीते थे 6 राष्ट्रीय फिल्म आवार्ड
X

Director Bharathiraja passes away: मुंबई: तमिल फिल्म इंड्रस्ट्री से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। डायरेक्टर भारतीराजा का निधन हो गया है। वो लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र लगभग 85 साल थी। उनका अंतिमसंस्कार कब होगा इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

बता दें साल 2024 में भारतीराजा के पुत्र मनोज का हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इसके बाद से वे गहरे सदमे में थे और अक्सर बीमार रहते थे। वो सदमे से उबरने की कोशिश कर रहे थे। पिछले साल दिसंबर में भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डायरेक्टर के निधन पर कई लोगो ने शोक व्यक्त किया है।

इन फिल्मो में कर चुके है निर्देशन

डायरेक्शन की शुरुआत भारतीराजा ने 1977 में ‘16 वयाथिनिले’ नाम की फिल्म से की थी। उन्होंने 40 से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन किया। एक निर्देशक के रूप में उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में ‘किझाके पोगम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवाथिल्लई’, ‘काधल ओवियाम’ और ‘मुधल मारियाथाई’ शामिल हैं। भारतीराजा ने साल 1977 में डायरेक्शन की शुरुआत ‘16 वयाथिनिले’ नाम की फिल्म के साथ की थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार कमल हासन, रजनीकांत और श्रीदेवी थी।


पद्म श्री समेत जीते 6 राष्ट्रीय फिल्म आवार्ड

भारतीराजा अपने जबरदस्त निर्देशन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कुल 6 राष्ट्रीय फिल्म आवार्ड जीते थे। इसके साथ ही चार फिल्मफेयर आवार्ड (साउथ), छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी आवार्ड जीत चुके थे। भारत सरकार ने भी उन्हें साल 2004 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।

तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने जताया शोक

तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। तमिल फिल्म प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ सदस्यों में से एक मशहूर डायरेक्टर भारतीराजा का बुधवार सुबह निधन हो गया।’


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire