Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Modi Government 12 Years: मोदी सरकार के 12 साल: आम लोगों की क्रय शक्ति तीन गुना बढ़ी: गिरिराज, मीडिया कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, सीएम साय ने कही ये बात

Dev Verma
Modi Government 12 Years: मोदी सरकार के 12 साल: आम लोगों की क्रय शक्ति तीन गुना बढ़ी: गिरिराज, मीडिया कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, सीएम साय ने कही ये बात
X

रायपुर। केंद्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को रायपुर में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरकार की उपलब्धियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने आर्थिक सुधारों, सामाजिक योजनाओं और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया।

देश की अर्थव्यवस्था और क्रय क्षमता में बढ़ोतरी : गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में आम लोगों की क्रय क्षमता में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि इन वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और वैश्विक मंच पर देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि 32 देशों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया है। मंत्री के अनुसार, जीएसटी जैसे सुधारों के चलते टैक्स कलेक्शन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और भारत ने एक मजबूत कर प्रणाली विकसित की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्तमान में 22 देशों के साथ रुपये में व्यापार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि देश का बजट 16 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) बढ़कर 748 बिलियन डॉलर तक पहुंचा है। डिजिटल क्षेत्र में प्रगति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 10 रुपये में 1 जीबी डेटा उपलब्ध होने से इंटरनेट उपयोग व्यापक हुआ है। साथ ही भारत मोबाइल निर्यातक देश बन चुका है और स्टार्टअप्स की संख्या 1.75 लाख के पार पहुंच गई है।

नया भारत समृद्ध और सशक्त : सीएम विष्णुदेव साय


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में “नए भारत” का निर्माण हुआ है, जो समृद्ध और सशक्त बन रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं के नाम पर हैं। इसके अलावा 60 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है और 4 करोड़ से अधिक लोगों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं।

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 लाख से अधिक मकान बनाए गए हैं और प्रतिदिन औसतन 1600 मकान तैयार किए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन और स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों शौचालयों का निर्माण हुआ है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उल्लेख करते हुए कहा कि जनजातीय समाज से राष्ट्रपति बनने से समाज में गौरव की भावना बढ़ी है।

सीएम साय ने कहा कि उड़ान योजना के तहत हवाई संपर्क बढ़ा है और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर व अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में भी हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को अपेक्षा से अधिक विकास कार्यों का लाभ मिला है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire