Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: रायपुर पहुंचीं कंगना रनौत, भारत भाग्य विधाता की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी एक्ट्रेस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कई नेता होंगे मौजूद

कार्यक्रम में सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत शामिल होंगी।

Raipur City News: रायपुर पहुंचीं कंगना रनौत, भारत भाग्य विधाता की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल होंगी एक्ट्रेस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कई नेता होंगे मौजूद
X

Raipur City News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को फिल्म जगत और राजनीति का विशेष संगम देखने को मिलेगा। आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के विशेष मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम और स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत शामिल होंगी। वहीं, विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में मौजूद रहकर फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखेंगे।

यह आयोजन रायपुर स्थित PVR Cinemas Jora Mall में किया जाएगा। शाम 4 बजे से फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग निर्धारित है, जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकारों, गणमान्य अतिथियों और आमंत्रित दर्शकों की उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी शामिल होंगे। वे फिल्म निर्माण से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे और दर्शकों से संवाद करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन फिल्म प्रेमियों के लिए एक विशेष अवसर साबित होगा।

रायपुर में आयोजित हो रहा यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसमें मनोरंजन और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां एक साथ नजर आएंगी। फिल्म को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि समाज में नर्सों और अस्पतालों में सेवा देने वाले कर्मचारियों को वह सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं।

कंगना रनौत ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की देखभाल, साफ-सफाई और कठिन परिस्थितियों में सेवा देने वाले कर्मी ही वास्तव में देश के ‘भाग्य विधाता’ हैं। कंगना ने बताया कि फिल्म का उद्देश्य ऐसे स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को सामने लाना और उनके प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उनके अनुसार, यह फिल्म दर्शकों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करती है।

12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी भारत भाग्य विधाता-

फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना रनौत के साथ गिरिजा ओक सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी उन नर्सों के साहस और समर्पण पर आधारित है, जिन्होंने 26/11 हमले जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के दौरान भी मरीजों की जान बचाने और अपनी जिम्मेदारियां निभाने का कार्य किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire