Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

IND vs AFG : रोहित की वापसी, कोहली-हार्दिक बाहर; धर्मशाला ODI में देखें भारत की संभावित प्लेइंग XI

Dev Verma
IND vs AFG : रोहित की वापसी, कोहली-हार्दिक बाहर; धर्मशाला ODI में देखें भारत की संभावित प्लेइंग XI
X

IND vs AFG : धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज, 13 जून से हो रही है। पहला मुकाबला धर्मशाला के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के रूप में लगा है। कोहली चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं, जबकि हार्दिक जांघ में खिंचाव की वजह से उपलब्ध नहीं हैं।

IND vs AFG : रोहित शर्मा की फिटनेस क्लियर

टीम इंडिया के लिए राहत की खबर यह है कि कप्तान रोहित शर्मा पूरी तरह फिट होकर वापसी के लिए तैयार हैं। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद उनकी उपलब्धता लगभग तय मानी जा रही है। रोहित शर्मा ने हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरकर वापसी की है और अब वे कप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

IND vs AFG : टॉप ऑर्डर में बड़े बदलाव की संभावना

विराट कोहली के बाहर होने से नंबर-3 की जगह खाली है, जिस पर ईशान किशन या यशस्वी जायसवाल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर का नंबर-4 पर खेलना तय माना जा रहा है। मध्यक्रम में केएल राहुल नंबर-5 और नितीश कुमार रेड्डी नंबर-6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

IND vs AFG : ऑलराउंडर और स्पिन में मजबूती

टीम में ऑलराउंडर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका अहम होगी। उनके साथ कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर के तौर पर टीम को मजबूती देंगे। दोनों मिलकर मध्य ओवरों में गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

IND vs AFG : तेज गेंदबाजी और संभावित डेब्यू

तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में रहने की संभावना है। उनके साथ एक और युवा खिलाड़ी को मौका मिल सकता है, जिसमें प्रिंस यादव या गुरनूर बरार में से किसी एक के डेब्यू की संभावना जताई जा रही है। टीम मैनेजमेंट इस मैच में संयोजन को लेकर कुछ नए प्रयोग भी कर सकता है।

IND vs AFG : भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन/यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/गुरनूर बरार।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire