Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

earthquake: तेज भूकंप में भरभराकर गिरी स्कूल बिल्डिंग, पांच की मौत, फिलीपींस-इंडोनेशिया में सुनामी अलर्ट, देखें वीडियो

earthquake in Mindanao: मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंदानाओ में सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप के कारण दक्षिणी शहर जनरल सैंटोस में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

earthquake: तेज भूकंप में भरभराकर गिरी स्कूल बिल्डिंग, पांच की मौत, फिलीपींस-इंडोनेशिया में सुनामी अलर्ट, देखें वीडियो
X

earthquake in Mindanao: मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंदानाओ में सोमवार को 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप के कारण दक्षिणी शहर जनरल सैंटोस में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप के बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कई तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

earthquake in Mindanao: जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। विशेषज्ञों का कहना है कि कम गहराई पर आने वाले भूकंप अधिक विनाशकारी होते हैं और इनके कारण सुनामी का खतरा भी बढ़ जाता है। GFZ ने प्रारंभिक रिपोर्ट में भूकंप की तीव्रता 7.3 बताई थी, जिसे बाद में 8.2 और फिर संशोधित कर 7.8 दर्ज किया गया।

भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक स्कूल भवन के ढहने के दृश्य भी दिखाई दिए। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा।

earthquake in Mindanao: तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

भूकंप के तुरंत बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि प्रभावित तटीय इलाकों में खतरनाक समुद्री लहरें पहुंच सकती हैं। इसके बाद इंडोनेशिया की भू-भौतिकी एजेंसी ने भी देश के उत्तर-पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी चेतावनी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

फिलीपींस की सरकारी एजेंसी PHIVOLCS ने चेतावनी दी है कि प्रभावित तटीय क्षेत्रों में सामान्य ज्वार से लगभग एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं। एजेंसी ने दक्षिणी फिलीपींस के कई प्रांतों के निवासियों को तुरंत ऊंचे इलाकों में जाने अथवा समुद्र तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी है।

earthquake in Mindanao: आफ्टरशॉक की चेतावनी

इस बीच PHIVOLCS ने संभावित आफ्टरशॉक को लेकर भी चेतावनी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, आने वाले घंटों और दिनों में भूकंप के तेज झटके दोबारा महसूस किए जा सकते हैं। राहत एवं आपदा प्रबंधन एजेंसियां समुद्र के जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी निर्देशों का ही पालन करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire