Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Transfer : आदिम जाति कल्याण विभाग में तीन अपर संचालकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन और जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

CG Transfer : आदिम जाति कल्याण विभाग में तीन अपर संचालकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
X

CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तीन अपर संचालकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। विभागीय योजनाओं के बेहतर संचालन और जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अनुसूचित क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रशासनिक बदलाव विशेष केंद्रीय सहायता योजना (बस्तर पैकेज), धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA), प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN), वन अधिकार अधिनियम-2006, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, छात्रावास एवं आश्रम संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन को गति देने के लिए किया गया है।

इसके अलावा संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत स्वीकृत विकास कार्यों तथा एकीकृत आदिवासी विकास प्राधिकरण (ITDA) की योजनाओं के बेहतर पर्यवेक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire