Breaking News
:

IND A vs AFG A: बारिश बनी विलेन, DLS से अफगानिस्तान ने भारत को चार रनों से हराया

IND A vs AFG A

IND A vs AFG A: नई दिल्ली: दांबुला के रणगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए त्रिकोणीय सीरीज के मुकाबले में अफगानिस्तान ए ने भारत ए को डीएलएस नियम के तहत चार रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित इस मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में नौ विकेट पर 349 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।


भारत की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। वैभव ने 22 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन ने 84 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा ने भी अर्धशतक जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने 66-66 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।


बारिश के कारण मुकाबला 49-49 ओवर का कर दिया गया। जवाब में अफगानिस्तान ए को संशोधित लक्ष्य मिला। कप्तान इमरान और हसन ईसाखिल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। बाद में इमरान और बाहिर शाह ने नाबाद शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अफगानिस्तान ए ने 25.5 ओवर में दो विकेट पर 177 रन बना लिए थे, तभी दोबारा बारिश शुरू हो गई। डीएलएस गणना में अफगानिस्तान निर्धारित स्कोर से आगे था, जिसके चलते उसे विजेता घोषित कर दिया गया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ए ने टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us