Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 14 जून को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें

Vpb
UKSSSC Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, 14 जून को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें
X

UKSSSC Admit Card 2026: देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पटवारी सहित विभिन्न पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा।

इस भर्ती अभियान के तहत सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO), राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी/लेखपाल), ग्राम विकास अधिकारी (VDO), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO), निजी सहायक, सहायक अधीक्षक और रिसेप्शनिस्ट सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग के अनुसार इन सभी पदों की लिखित परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में संपन्न कराई जाएगी।

आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा से पहले फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसे सुबह 10:30 बजे तक समाप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, फोटो और अन्य व्यक्तिगत विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत आयोग से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना भी अनिवार्य होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉगिन विवरण दर्ज कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना आवश्यक है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire