CGPSC Recruitment Scam : सीजी पीएससी भर्ती घोटाला, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के घर पहुंची सीबीआई, पूर्व आईएएस अमृत खलखो के घर पर भी रेड
- Pradeep Sharma
- 03 Jun, 2026
CGPSC Recruitment Scam : रायपुर/भिलाई। सीजी पीएससी भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित घर में कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो के भिलाई निवास पर भी जांच चल रही है।
CGPSC Recruitment Scam : रायपुर/भिलाई। सीजी पीएससी भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित घर में कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो के भिलाई निवास पर भी जांच चल रही है। यहां डिप्टी कलेक्टर बने उनके बेटा-बेटी के चयन और संपत्ति के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Recruitment Scam : क्या है CGPSC घोटाला
यह मामला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा है। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और इंटरव्यू में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया।
READ MORE-सीजी पीएससी के पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां सीबीआई की दबिश
CGPSC Recruitment Scam : इस दौरान योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों पर अपने नजदीकी लोगों को पद दिलवाने का खेल हुआ। प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी। जांच एजेंसी ने छापेमारी में कई दस्तावेज और आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं।
CGPSC Recruitment Scam : टामन सिंह ने रिश्तेदारों और करीबियों को लाभ पहुंचाया सीबीआई ने दलील दी कि, साल 2020 से 2022 के बीच आयोजित राज्य सेवा परीक्षा में बड़े स्तर पर अनियमितताएं की गईं। आरोप है कि तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्तेदारों और करीबी लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया।
CGPSC Recruitment Scam : जांच में सामने आया कि एक निजी कंपनी से सीएसआर मद के तहत 45 लाख रुपए एक एनजीओ को दिए गए। जिसकी अध्यक्ष सोनवानी की पत्नी थीं। इसके बदले प्रश्नपत्र लीक किए गए।

