Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन मंत्री पवन साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

CG News: रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

CG News: भाजपा कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन मंत्री पवन साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत
X

CG News: रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

CG News: इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

CG News: इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, यशवंत जैन और नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू तथा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire