Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Modi-Trump: फ्रांस में होगी मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा

Modi-Trump: फ्रांस में होगी मोदी-ट्रंप की अहम मुलाकात, रक्षा और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
X

Modi-Trump: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होने वाली मुलाकात को लेकर आधिकारिक पुष्टि हो गई है। करीब डेढ़ साल बाद दोनों नेता आमने-सामने होंगे। यह बैठक जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस शहर में आयोजित की जाएगी, जहां वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप जी7 सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचेंगे और इस दौरान कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सम्मेलन में आर्थिक विकास, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, अवैध प्रवासन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, कतर के अमीर, यूएई के राष्ट्रपति और अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। फ्रांस में उनकी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता होगी, जिसमें रक्षा सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और समुद्री सुरक्षा जैसे विषयों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत के आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है। साथ ही वह ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे, जहां फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भी मौजूद रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire