Create your Account
MP News: 10 हजार की रिश्वत लेते बैंक मैनेजर गिरफ्तार, कियोस्क अनुमति के बदले मांगे थे पैसे
- Pradeep Sharma
- 12 Jun, 2026
MP News: शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में CBI ने एक बैंक अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं। बैंक अधिकारी कियोस्क अनुमति के बदले घूस मांग रहा था। यह कार्रवाई शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर की गई।
MP News: शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में CBI ने एक बैंक अधिकारी 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं। बैंक अधिकारी कियोस्क अनुमति के बदले घूस मांग रहा था। यह कार्रवाई शहडोल निवासी दीपेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर की गई।
MP News: जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने जिले में चार बैंकिंग कियोस्क संचालित करने के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन प्रस्तुत किया था। आरोप है कि आवेदन की स्वीकृति और आवश्यक अनुमति जारी करने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में पदस्थ सहायक प्रबंधक अभ्यंकर शर्मा ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
MP News: सीबीआई ने बिछाया जाल, रिश्वत लेते पकड़ा लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर दीपेंद्र सिंह ने सीबीआई की जबलपुर इकाई से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक एसके राठी के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए।
इसके बाद सीबीआई ने ट्रैप की योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी सहायक प्रबंधक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के रूप में ली गई राशि भी बरामद कर ली गई।
MP News: ग्वालियर स्थित घर पर भी छापा
जांच में जुटी सीबीआई टीम ने आरोपी सहायक प्रबंधक के ग्वालियर स्थित निवास पर भी छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आरोपी मूल रूप से ग्वालियर का निवासी है। सीबीआई अब मामले से जुड़े अन्य दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UK: उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात खराब, कई हाईवे बंद और कई इलाकों में जलभराव, जनजीवन हुआ प्रभावित
- 2. MP News : लोकायुक्त की कार्रवाई, नामांतरण के बदले 30 हजार की घूस लेते पटवारी गिरफ्तार
- 3. Crime News : पुल के नीचे मिले महिला और युवक के शव, दोहरे हत्याकांड की आशंका, पति पर लगे गंभीर आरोप
- 4. मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों ने किया हमला, IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

