Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Banke Bihari Mathura: मथुरा में बड़ा हादसा: बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, 8 श्रद्धालु घायल

Vpb
Banke Bihari Mathura: मथुरा में बड़ा हादसा: बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, 8 श्रद्धालु घायल
X

Banke Bihari Mathura: मथुरा: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर के पास बुधवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर से सटी एक संकरी गली में स्थित निजी मकान का पुराना छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इस हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय गली में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि मकान के छज्जे पर बड़ी संख्या में बंदर बैठे हुए थे और आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान छज्जा अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। नीचे खड़े लोगों पर पत्थर और मलबा गिरने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। Banke

स्थानीय दुकानदार ने बताया कि कुछ महिलाएं उनकी दुकान से पानी की बोतल खरीद रही थीं। तभी ऊपर से छज्जा टूटकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि शाम करीब 6:30 बजे वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पांच नंबर गेट से लगभग 200 मीटर दूर स्थित सुधीर गोस्वामी के मकान का छज्जा गिर गया। घायलों का उपचार रामकृष्ण मिशन अस्पताल में कराया जा रहा है और सभी की स्थिति स्थिर है।

घायलों के नाम: लक्ष्मी नारायण (अलीगढ़), रुद्राक्ष (आगरा), चंचल प्रजापति (राजस्थान), जानकी देवी (राजस्थान), मेघा सैनी (जनकपुरी, दिल्ली), उर्मिला देवी (जनकपुरी, दिल्ली), आस्था भदौरिया (इटावा) और गोविंद लाल (जनकपुरी, दिल्ली) शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire