Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP News : सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों के लिए मिल रहा समर्थन, सीएम मोहन यादव बोले- उज्जैन को ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी के रूप में विकसित करना लक्ष्य
MP News : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक महाकुंभ के लिए सभी पक्षों का समर्थन मिल रहा है। राज्य सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संवाद के जरिए लैंड पूलिंग और अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उनका लक्ष्य उज्जैन को ग्लोबल स्पिरिचुअल सिटी के रूप में स्थापित करना है, जो धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
MP News : भव्य और ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मीडिया से बातचीत में सीएम डॉ. यादव ने कहा, “सिंहस्थ 2028 अब तक का सबसे बड़ा मेला होगा, जिसमें 30 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह आयोजन उज्जैन और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।” उन्होंने बताया कि महाकाल लोक के निर्माण से उज्जैन की अर्थव्यवस्था में पहले ही भारी वृद्धि हुई है, और सिंहस्थ 2028 इसे और मजबूत करेगा।
MP News : स्थायी संरचनाओं पर जोर
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयागराज महाकुंभ के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि स्थायी संरचनाओं का निर्माण न केवल आयोजन की भव्यता बढ़ाएगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगा। सीएम ने कहा, “सिंहस्थ 2016 में 650 करोड़ रुपये की लागत से 3000 हेक्टेयर भूमि पर अस्थायी संरचनाएं बनाई गई थीं, जिन्हें बाद में हटा लिया गया। लेकिन 2028 के लिए हम स्थायी अधोसंरचना विकसित करेंगे, जो बारिश और आंधी जैसी परिस्थितियों में भी आयोजन को निर्बाध बनाए रखेगी।”
MP News : किसानों के साथ संवाद और सहयोग
सीएम ने जोर देकर कहा कि सरकार किसी को नाराज नहीं करना चाहती और किसानों के साथ संवाद के जरिए सभी विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन के लिए हजारों एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है, और स्थानीय किसान हमेशा से सरकार के साथ सहयोग करते आए हैं। लैंड पूलिंग के तहत किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सहमति के आधार पर कार्य किया जाएगा।
MP News : सुरक्षा और सुविधाओं का दायित्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में हजारों साधु-संतों और करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का प्राथमिक दायित्व है। इसके लिए उच्च स्तरीय अधोसंरचना और मजबूत प्रबंधन की जरूरत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह आयोजन आस्था, गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न होगा, जो उज्जैन को वैश्विक आध्यात्मिक नगरी के रूप में स्थापित करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. Digital Arrest : रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को 27 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, सीबीआई बन ठगे 2.52 करोड़, दिल्ली से 4 गिरफ्तार
- 2. Opium Cultivation in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर सख्ती, सीएम विष्णुदेव साय ने 15 दिन में कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने महिला को कुचला, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों किया चक्काजाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

