Create your Account
MP News : पुलिस को बड़ी सफलता: 50,000 रुपये के नकली नोट बरामद, 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
MP News : नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे नकली नोट विरोधी अभियान में नीमच सिटी पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। नीमच सिटी थाना पुलिस ने 50,000 रुपये के नकली नोट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।
MP News : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में निरीक्षक पुष्पासिंह चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। सायबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी ईश्वर खारोल, निवासी ग्राम सरजना को नीमच बाजार क्षेत्र में नकली नोट चलाने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 500 रुपये के नकली नोटों में कुल 50,000 रुपये बरामद हुए।
MP News : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी सूनिल (पिता श्यामलाल बैरागी, निवासी सरजना) के साथ मिलकर घर पर नकली नोट तैयार करता था। दूसरे आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : मोबाइल पर शुरू हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, पत्नी संग युवक को देख पति ने टंगिया से कर दी हत्या
- 2. Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट में सोनम रघुवंशी ने खुद को बताया निर्दोष, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
- 3. Moto G77 Power Launch: भारत में लॉन्च हुआ Moto G77 Power, 50MP Sony LYTIA कैमरा, 7,000mAh की दमदार बैटरी, जानिए फीचर्स और कीमत
- 4. PM Modi - Netanyahu - Congress: नेतन्याहू के भारत वाले बयान से सियासत गरम, कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, कहा- 'विश्वगुरु'....
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

