Create your Account
MP News : गृह मंत्रालय का अफसर बताकर ठगी, नौकरी का झांसा देकर 3 लाख रुपये हड़पे
MP News : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बार फिर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर एक महिला से नौकरी के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर मदनमहल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MP News : ठग ने दिया रेलवे में नौकरी का लालच
स्नेहनगर एक्सटेंशन कॉलोनी की रहने वाली माधुरी देशपांडे ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताया और उनकी बेटी को रेलवे में नौकरी दिलाने का वादा किया। ठग ने विश्वास जीतने के बाद माधुरी से अलग-अलग बैंक खातों में 3 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए।
MP News : रकम वापस मांगने पर दी धमकी
जब तय समय में नौकरी नहीं लगी, तो माधुरी ने ठग से अपनी रकम वापस मांगी। इस पर ठग ने न केवल रकम लौटाने से इनकार किया, बल्कि और अधिक पैसे की मांग करते हुए महिला को धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 'शादी करेंगे' कहकर बुजुर्ग से ठगे 9.50 लाख, पुलिस ने ओडिशा के अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का किया पर्दाफाश
- 2. MP News : उफनते पुल को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बही बोलेरो, शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत
- 3. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 4. Ayatollah Ali Khamenei: खामेनेई के अंतिम संस्कार में नहीं जाएंगे पीएम मोदी, 4 से 9 जुलाई तक होंगे राजकीय कार्यक्रम, ये करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

