Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG NEWS: शराब घोटाला मामले में CA संजय मिश्रा को मिली जमानत, बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच ने CA संजय कुमार मिश्रा को जमानत दे दी है।

CG NEWS: शराब घोटाला मामले में CA संजय मिश्रा को मिली जमानत, बिलासपुर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला
X

CG NEWS : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में आरोपी चार्टड अकाउंटेंट संजय कुमार मिश्रा को जमानत मिल गई है। CA संजय कुमार मिश्रा को शराब घोटाला मामले में गड़बड़ी करने के आरोप में EOW ने गिरफ्तार किया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच ने CA संजय कुमार मिश्रा को जमानत दे दी है।

राज्य आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच के दौरान CA संजय मिश्रा पर विदेशी शराब के मामले में FL-10 लाइसेंस के जरिए गड़बड़ी करने की बात सामने आई थी। करीब 2 महीने पहले शराब घोटाला केस में EOW ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें चार्टड अकाउंटेंट संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह शामिल थे।

ईओडब्ल्यू की जांच में सामने आया था कि संजय और मनीष ने नेक्स्टजेन पावर कंपनी बनाई और FL-10 लाइसेंस लेकर राज्य में महंगी ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की सप्लाई की है। आरोप है कि ओम साई ब्रेवरेज से जुड़े विजय कुमार भाटिया ने अलग-अलग खातों और डमी डायरेक्टरों के जरिए शराब घोटाला मामले में करोड़ों रुपए निकाले, जबकि नेक्स्टजेन पावर इंजिटेक से संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को 11 करोड़ मिलने के आरोप लगे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire