Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
India GDP Growth: भारत के आगे कोई नहीं... टैरिफ के बावजूद सबसे तेज GDP Growth पर वर्ल्ड बैंक ने लगाई मुहर
- Rohit banchhor
- 07 Oct, 2025
इसी वजह से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
India GDP Growth: नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान बढ़ा दिए हैं। इसे 6.3% की जगह 6.5% कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में खपत (चीजें खरीदने की आदत) लगातार मजबूत बनी हुई है। इसी वजह से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।
हालांकि, विश्व बैंक ने यह भी चेतावनी दी है कि अमेरिका की ओर से भारतीय निर्यात पर लगे 50% टैरिफ का आने वाले समय में देश पर असर पड़ेगा। इस वजह से 2026-27 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5% से घटाकर 6.3% कर दिया गया है। वर्ल्ड बैंक से पहले कई अन्य वित्तीय संस्थानों और रेटिंग एजेंसियों ने भी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अपने अनुमानों को बढ़ाया है या सकारात्मक रेटिंग दी है।
ग्लोबल रेटिंग एजेंसियों ने भी बढ़ाई ग्रोथ
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की विकास दर को प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज बने रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, ग्लोबल रेटिंग एजेंसियां जैसे स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (एसएंडपी), मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस और फिच रेटिंग्स ने भी भारत के मजबूत आर्थिक संकेतकों, विशेषकर पूंजीगत व्यय और घरेलू मांग को देखते हुए उस पर भरोसा जताया है।
हालांकि आईएमएफ ने समय-समय पर ग्रोथ अनुमानों को ऊपर की ओर संशोधित किया है या भारत की सॉवरेन रेटिंग के आउटलुक को 'स्टेबल' से 'पॉजिटिव' में अपग्रेड किया है। यह दिखाता है कि वैश्विक संस्थाओं का भारतीय अर्थव्यवस्था की रिकवरी और भविष्य की क्षमता पर व्यापक विश्वास है।
सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत
वर्ल्ड बैंक ने अपनी ताजा दक्षिण एशिया विकास अपडेट रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी टैरिफ और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव से दक्षिण एशिया के आर्थिक विकास पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं।
हालांकि, वर्ल्ड बैंक ने भारत के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ग्रोथ का अनुमान 6.3% से बढ़ाकर 6.5% कर दिया है। लेकिन, पूरे दक्षिण एशिया के लिए 2025 में 6.6% की तुलना में 2026 में विकास दर घटकर 5.8% रहने का अनुमान लगाया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : होली से पहले मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ में कोर्टों पर बम धमकियों का सिलसिला जारी, अब बालोद और बेमेतरा में मचा हड़कंप
- 3. CG Crime : होली के दिन खून से लाल हुआ GPM, बेटे ने मां का गला घोंटा, पति ने पत्नी पर टंगिया से किया हमला
- 4. CG Crime : जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

