Create your Account
CG Crime : जादू-टोना के शक में महिला की निर्मम हत्या, पति समेत 4 गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 09 Mar, 2026
मामले में पुलिस ने मृतिका के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG Crime : जशपुर। जिले से अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला के साथ क्रूरता की हद पार करते हुए लकड़ी के डंडे से गंभीर हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतिका के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुआ की है। मृतिका की पहचान गोईदी बाई (48 वर्ष) के रूप में हुई है। 6 मार्च को मृतिका के भाई सहलू राम ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन घर में मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए।
डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत कठोर और भोंथरी वस्तु से गंभीर चोट पहुंचने के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी। जांच के दौरान सामने आया कि 5 मार्च को मृतिका और उसकी सौतन फुला बाई के बीच विवाद हुआ था। बाद में मृतिका को बहला-फुसलाकर एक झोपड़ी में ले जाया गया, जहां चारों आरोपियों ने उस पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया।
इसी शक में आरोपियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और क्रूर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और ऊपर से कंबल ढंक दिया ताकि मामला सामान्य मौत जैसा लगे। पुलिस ने जांच के दौरान घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में ठूपन राम (45), फुला बाई (48), सुनील राम (23) और सुरन्ती बाई (22) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP: आगरा को 6,466 करोड़ की सौगात: सीएम योगी ने रखी ग्रेटर टाउनशिप की नींव, CM योगी बोले - अब UP में बनेगा दूसरा 'नोएडा'
- 2. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
- 3. CG News : शादी के ढाई महीने बाद टूटा रिश्ता, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सादगी ने जीता वाराणसी के लोगों का दिल, स्थानीय व्यंजन का चखा स्वाद, दुकानदार और जनता से किया संवाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

