Create your Account
UP News : पति-पत्नी और दो मासूमों की घर में मिली लाश, जानें क्या है वजह
- Rohit banchhor
- 31 Mar, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां परिवार के सदस्यों की स्थिति अत्यंत दर्दनाक थी।
UP News : मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट इलाके में एक हंसता-खेलता परिवार एक झटके में उजड़ गया। घर पर पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई, जहां परिवार के सदस्यों की स्थिति अत्यंत दर्दनाक थी।
पति इरशाद 32 वर्ष फंदे से लटका हुआ पाया गया, पत्नी नूरीन 28 वर्ष जमीन पर मृत पड़ी थी, जबकि बेटा आहिल 2 वर्ष और एक माह की बेटी अक्शा बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने चारों लाशों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में मौत के पीछे पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी का संकेत मिलता है, लेकिन अंतिम कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और आगे की जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 2. Iran Missile Attack on Amazon Headquarters: अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी को 24 घंटे में पूरा कर दिखाया ईरान,बहरीन में एमेजन के हेडक्वार्टर पर अटैक, सामने आया वीडियो
- 3. Asansol Temple Vandalism: बंगाल चुनाव से पहले आसनसोल में दंगे कराने की साजिश, दिनदहाड़े तोड़े गए 200 साल पुराने मंदिर, शहर छावनी में तब्दील
- 4. CG News: सीएम साय देर रात कोलकाता रवाना होंगे, झारग्राम में करेंगे रोड शो, नामांकन रैली में शामिल होंगे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

